देश

Published: Dec 18, 2021 12:50 PM IST

Sanyukt Sangharsh Partyकिसान आंदोलन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी, पंजाब में लड़ेगी चुनाव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
गुरनाम सिंह चढ़ूनी (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) में अब कुछ ही महीने का समय बचा हुआ है। लेकिन उससे पहले ही सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। इन सब के बीच किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Singh Charuni) ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी (Sanyukt Sangharsh Party) होगा।

ज्ञात हो कि गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि देश में पार्टियों की कमी नहीं है परन्तु आज देश में बदलाव की ज़रूरत है। इन पार्टियों ने राजनीति को व्यापार बना लिया है। राजनीति में बदलाव लाने के लिए, राजनीति को शुद्ध करने के लिए हम अपनी नई धर्मनिरपेक्ष पार्टी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ लॉन्च कर रहे हैं।

वहीं पत्रकारों से बातचीत में गुरनाम सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सभी धर्मों, जातियों की पार्टी होगी। इस पार्टी में ग्रामीण, शहरी, मज़दूर, किसानों सहित सभी लोगों का समावेश होगा।