देश

Published: Feb 10, 2023 01:38 PM IST

BBC Documentary RowSC ने BBC पर बैन की याचिका की खारिज, कहा- सेंसरशिप मुश्किल, देश में इस डॉक्यूमेंट्री पर बैन बरकरार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. जहां आज यानी शुक्रवार को BBC की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ (India: The Modi Question) पर लगे बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जरुरी सुनवाई हुई। वहीं आज इस मामले में कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि, हम सेंसरशिप नहीं लगा सकते। देश में इस डॉक्यूमेंट्री पर बैन फिलहाल बरकरार रहेगा। जानकारी दें कि, याचिका में कहा गया था कि डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाने का फैसला मनमाना और असंवैधानिक है।

गौरतलब है कि, BBC की इस डॉक्यूमेंट्री  ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’  को लेकर भारत में जमकर हंगामा बरपा है। डॉक्यूमेंट्री पर भड़के विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। यह एक दो पार्ट की एक फिल्म सीरीज है। दरअसल 2002 गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री, तब के राजनीतिक हालात को बयां करती है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

इस सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरुआती राजनीतिक जीवन को दिखाया गया है कि कैसे वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इस डॉक्यूमेंट्री में उनके खिलाफ कई बातें भी दिखाई गई हैं। BBC की विवादस्पद डॉक्यूमेंट्री में PMनरेंद्र मोदी के गुजरात कार्यकाल को लेकर कई सवाल खडे़ किए गए हैं। जिस पर विश्व के कई नेताओं ने BBC के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाई है।