देश

Published: Dec 01, 2022 11:25 AM IST

Karnataka-Maharashtra border issueकर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर आज SC करेगा सुनवाई, CM बसवराज बोम्मई ने कहा- हमारा पक्ष मजबूत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बेंगलुरु: कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे (Karnataka-Maharashtra border issue) पर आज SC सुनवाई करेगा। वहीं कर्नाटक के सीएम  बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कहा कि हमारे राज्य का रुख बहुत स्पष्ट है। महाराष्ट्र का आवेदन पोषणीय नहीं है। हमारे वकीलों ने यही तर्क दिया। हमारा स्टैंड संवैधानिक और कानूनी है। कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री आमने-सामने हैं।  

वहीं दूसरी और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार ने अपने दो मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई को कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे के लिए नियुक्त किया है। दोनों मंत्री 3 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करेंगे। देश के लगभग 10 राज्यों में इस समय सीमा विवाद चल रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र और कर्नाटक में चल रहा सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। इस समय दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है, लेकिन दोनों राज्यों के सीएम आमने सामने हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों के बीच में बेलगाम जिला जिसे बेलगावी भी कहा जाता है। भारत में सबसे बड़े अंतर-राज्यीय सीमा विवादों में से एक है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों को लेकर भी दोनों राज्यों में विवाद चला था। इन क्षेत्रों में एक बड़ी आबादी मराठी और कन्नड़ भाषा बोलती है और लंबे समय से यह क्षेत्र विवाद का केंद्र रहा है।