देश

Published: Dec 05, 2023 09:11 AM IST

Parliament Winter Session 2023संसद शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, इन मुद्दों पर चर्चा की मांग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
संसद का शीतकालीन सत्र 2023

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। आज कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। विपक्ष के नेताओं ने अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की है। मिचौंग चक्रवात, देश में आर्थिक स्थिति, कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा पर चर्चा शुरू करने की उम्मीद है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने उठाई ये मांग

राज्यसभा सांसद अयोध्या रामी रेड्डी, बीरेंद्र प्रसाद वैश्य, घनश्याम तिवारी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सुशील कुमार मोदी, आदित्य प्रसाद और शंभू शरण पटेल द्वारा उच्च सदन में देश में आर्थिक स्थिति” पर चर्चा शुरू करने की उम्मीद है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा पर चर्चा की मांग की।

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने मिचौंग चक्रवात की वजह से चेन्नई में भारी बारिश के गंभीर प्रभाव, खासकर रनवे पर पानी के कारण हवाई अड्डे के बंद होने और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए तैयारी की आवश्यकता पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 2023 कल यानी की 04 दिसंबर को शुरू हुआ था। आज इस सत्र का दूसरा दिन है। ये सत्र 18 दिन तक चलेगा। 22 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र 2023 का समापन है।