देश

Published: Sep 19, 2022 03:09 PM IST

Punjab CMजर्मनी में हुआ था CM भगवंत मान का अपमान? उड़ान से पहले प्लेन से उतारा, अब AAP ने दी ये सफाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली: पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने भगवंत सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि, पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था। 

सुखबीर (Sukhbir Singh Badal) के अनुसार, पंजाब के सीएम भगवंत मान CM Bhagwant Mann) ने काफी शराब पी रखी थी और वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इस वजह से एयरलाइंस ने उन्हें उतार दिया। सुखबीर ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह दावा किया। वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात को निराधार बताया है। 

हाल ही में भगवंत मान CM Bhagwant Mann) जर्मनी गए थे। मान के जर्मनी यात्रा को लेकर सुखबीर बादल ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था, क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक शराब पी रखी थी। इस वजह से फ्लाइट चार घंटे लेट हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट पंजाबियों को दुनियाभर में शर्मिंदा करने वाली है।’

सुखबीर बादल ने आगे लिखा, ‘चौंकाने वाली बात ये है कि पंजाब की सरकार मुख्यमंत्री को लेकर इस तरह की रिपोर्ट पर शांत है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल को सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। यदि उन्हें विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए।’

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इन रिपोर्टों पर जांच करने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट में उतारा गया था। क्योंकि वह विमान में यात्रा करने की स्थिति में नहीं थे।  बाजवा ने इस मुद्दे को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उठाने की मांग की है।

वहीं, आम आदमी पार्टी के आप मलविंदर सिंह कांग ने इन आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री अपने तय शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली लौट आए हैं, ये आरोप निराधार हैं।  मलविंदर सिंह कांग ने बताया कि, 18 सितंबर को भगवंत मान ने  जर्मनी से फ्लाइट ली थी और वह  19 सितंबर को दिल्ली लौटे। विपक्ष द्वारा लगाए जा आरोप निराधार हैं।