12:51 PMJun 21, 2020
नेपाल के काठमांडू में देखा गया सूर्यग्रहण

नेपाल के बीपी कोइराला स्मारक, तारामंडल वेधशाला और विज्ञान संग्रहालय विकास बोर्ड के अनुसार सूर्य ग्रहण आज सुबह 10:52 बजे से दोपहर 2:32 बजे तक दिखाई देगा।

12:13 PMJun 21, 2020
दिल्ली और उत्तराखंड में अब ऐसा नज़र आ रहा है सूर्य ग्रहण

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में यू बदला ग्रहण का नज़ारा

उत्तराखंड: देहरादून के आसमान में अब इस तरह दिख रहा है सूर्य ग्रहण।

11:59 AMJun 21, 2020
पंजाब: सूर्य ग्रहण

पंजाब: अमृतसर के आसमान से ऐसा नज़र आया सूर्य ग्रहण।

11:46 AMJun 21, 2020
पाकिस्तान के कराची में ऐसा है सूर्यग्रहण का नज़ारा

पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे से शुरू हुआ सूर्य ग्रहण 2:34 बजे समाप्त होगा। साथ ही 11:40 बजे वहा ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव देखा जाएगा।

11:33 AMJun 21, 2020
क्यों होता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा ढक जाता  है। भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है। पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चाँद पृथ्वी की।  चाँद, सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है जिससे धरती पर साया फैल जाता है। यह घटना सदा सर्वदा अमावस्या को ही होती है।

11:26 AMJun 21, 2020
उत्तराखंड के आसमान में सूर्य ग्रहण

उत्तराखंड: देहरादून के आसमान में ये रहा सूर्य ग्रहण का नज़ारा।

11:24 AMJun 21, 2020
संयुक्त अरब अमीरात में सूर्य ग्रहण का नज़ारा

संयुक्त अरब अमीरात: दुबई के आसमान में कुछ इस तरह नज़र आया सूर्य ग्रहण।

11:13 AMJun 21, 2020
हरियाणा: सूर्य ग्रहण

हरियाणा: कुरुक्षेत्र के आसमान में कुछ ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण।

11:11 AMJun 21, 2020
राजस्थान में कुछ यू दिखा सूर्य ग्रहण

राजस्थान: जयपुर के आसमान से ली गई सूर्य ग्रहण की ये तस्वीरे।

11:09 AMJun 21, 2020
गुजरात में सूर्य ग्रहण का नज़ारा

गुजरात: गांधीनगर के आसमान में सूर्य ग्रहण देखा गया।

Read more


नई दिल्ली. 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता हैं इसके साथ ही आज का दिन कई और कारणों से विशेष है। 25 साल बाद आज फिर वलायाकार यानी अंगूठी की तरह दिखने वाला सूर्य ग्रहण लगा है सूर्य ग्रहण सुबह 09.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 03.04 मिनट पर खत्म होगा देश के कई शहरों में आसमान में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह नजर आ रहा है इससे पहले साल 1995 में इस तरह का ग्रहण देखा गया था