देश

Published: Jun 11, 2022 04:29 PM IST

Prophet Remark RowBJP नेता सुकांत मजूमदार हावड़ा जाते समय गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती थी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया  है। क्योंकि वह हिंसाग्रस्त हावड़ा (Howrah Violence) जाने का प्रयास कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने कहा कि, उत्तर दिनाजपुर के बालुरघाट से सांसद मजूमदार को विद्यासागर सेतु पर स्थित एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। 

एहतियात के तौर पर उन्हें गिरफ्तार किया

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, ‘‘हावड़ा में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है जहां मजूमदार प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके दौरे से कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती थी। एहतियात के तौर पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।” 

कानून-व्यवस्था की पूरी तरह चरमरा गई 

वहीं, भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा, भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को सुबह घर में नजरबंद क्यों रखा गया?  यहां की कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से सवाल किया कि, आप (सीएम) क्या कर रहे हैं? पॉल  ने यह भी कहा कि, घटनास्थल पर सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाना चाहिए।

 नूपुर शर्मा के बयान का विरोध 

गौरतलब है कि, भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को हावड़ा के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई थी। साथ ही नूपुर शर्मा के विवादित टिपण्णी के विरोध में देश में दिल्ली के जामा मस्जिद, हैदराबाद समेत कई जगह प्रदर्शन हुआ। यही नहीं झारखंड में प्रदर्शन ने हिंसक मोड़ ले लिया था। जिसमें पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए थे।