देश

Published: Apr 19, 2021 12:25 PM IST

Palaniswami Admitted in Hospitalतमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी हर्निया से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को हर्निया के इलाज के लिए सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 66 वर्षीय पलानीस्वामी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक पलानीस्वामी राज्य में 6 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनाना चाह रहे हैं। 

उन्होंने राज्य में तीव्र चुनाव प्रचार किया था। मतों की गणना दो मई को होगी। (एजेंसी)