देश

Published: Aug 05, 2022 01:02 PM IST

The Sanskrit Speaking Shopभारत की एकमात्र दुकान जहां आज भी कर्मचारी संस्कृत में करते हैं संवाद- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Twitter-@mamatarsingh)

नई दिल्ली: कई मायनों में आज भारत देश प्रगति की और अग्रसर है, ऐसे में देश ने कई तरह की नई-नई तकनीकों का आविष्कार किया है। वहीं कुछ तकनीकों को बाकी देशों की ओर से भी स्वीकार किया गया है। वैसे तो राष्ट्र के विकास के लिए बाकी देशों से संबंध अच्छे रखना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए पूरी दुनिया में वैश्विक भाषा के तौर पर अंग्रेजी का उपयोग किया जाता है। 

जगत में केवल प्राचीन भारतीय सभ्यता ही अन्य पुरातन सभ्यताओं में जीवित बची है और यही भारत की पहचान है। वैसे तो आज भारतवासी अपनी मातृभाषा में बात करते हैं या राष्ट्रभाषा हिंदी का उपयोग करते हैं। वहीं, शिक्षा के विस्तार के साथ अंग्रेजी भी रोजाना बोलने वाली भाषा में शामिल हो गई है। लेकिन, दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत को आमतौर पर किसी को बोलते हुए नहीं देखा जाता, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आये हैं जिसे देख आपको भी अपने भारतीय संस्कृति पर फिर एक बार गर्व होगा। 

जी हां, दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि इसमें हमें अपने सनातन संस्कृति का पुनरुत्थान होते हुए दिख रहा है। जो वास्तव में बेहद प्रशंसनीय है। दरअसल, आज हम आपको बता दें कि भारत में एक ऐसी दुकान है जहां के कर्मचारी आज भी आपस में केवल संस्कृत भाषा में वार्तालाप करते हैं।  

 

दरअसल भारत के कर्नाटक के बीजापुर में “3R गारमेंट्स” नाम की एक ऐसी दुकान है जहां कर्मचारियों के बीच बोलने का माध्यम संस्कृत है। वैश्विक स्तर पर हम कितनी भी सफलता पा लें, मगर अपनी जड़ों और मूल्यों से जुड़े रहना बेहद आवश्यक है। यह वीडियो हम सबके लिए आदर्श है कि हमारी संस्कृति कितनी महान है जिसे समय रहते हमें भूलना नहीं चाहिए। बल्कि इसे और भी ज्यादा आगे लेकर जाना है, फिलहाल ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है और नेटिजन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।