देश

Published: Mar 14, 2020 08:57 PM IST

देशभारत में कोरोना से तीसरी मौत, महाराष्ट्र के बुलढाणा का था मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मुंबई. देश में फैले कोरोना वायरस से भारत में अब तीसरी मौत हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह मरीज हाल ही में सऊदी अरब से महाराष्ट्र के बुलढाणा में लौटा था। मृतक की उम्र 71 बताई जा रही हैं। 
 
यह भी पढ़े : कोरोना वायरस : राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद
 
अस्पताल के अधिकारी ने दी जानकारी के अनुसार मृतक मधुमेह और उच्च रक्तचाप का मरीज था। इसलिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। इस दौरान शनिवार की सुबह मृतक में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें बुलढाणा के जनरल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। हालांकि कोरोना वायरस के जाँच की रिपोर्ट आने से पहले ही मरीज की मौत हुई। 
 
यह भी पढ़े : भारत में कोरोना से दूसरी मौत, दिल्ली में 65 साल की महिला हुई शिकार
 

बता दें कि, कोरोना वायरस ने चीन समेत पूरी दुनिया में कहर मचाया हैं। इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक में कोरोना से 76 वर्षीय बुजुर्ग की पहली मौत हुई थी। जिसके बाद दिल्ली में 68 वर्षीय महिला की कोरोना से दूसरी मौत हुई। और अब महाराष्ट्र के बुलढाणा में 71 वर्षीय बुजुर्ग की तीसरी मौत हुई हैं। 
 
यह भी पढ़े : कोरोना वायरस : इस वर्ष मनसे की ‘गुड़ी पाड़वा रैली’ रद्द