देश

Published: Jun 02, 2023 11:22 AM IST

BJP Mission 2024चाय पे चर्चा के बाद 'टिफिन' पर चर्चा, जेपी नड्डा देंगे कार्यकर्ताओं को ये टिप्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: Social Media

आगरा। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) महाजनसंपर्क अभियान में उत्तर प्रदेश के आगरा को खास मान रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शनिवार को ताज नगरी से ही ‘टिफिन पर चर्चा’ की शुरुआत  करने जा रहे हैं। उत्तर विधानसभा (Uttar Vidhansabha) में यह पहला कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश स्तर पर पार्टी के कई पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

गुरुवार को तय हुआ कार्यक्रम 
आगरा के उत्तरी विधानसभा में  ‘टिफिन पर चर्चा’ कार्यक्रम गुरुवार को तय हुआ। इसी के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तयारी शुरू कर दी है। केंद्र में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व की सरकार  9 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर पार्टी देश भर में तरह- तरह की कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी में ‘टिफिन’ पर चर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे चर्चा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ‘टिफिन पर चर्चा’  का कार्यक्रम तय है। दयालबाग में सौ फीट रोड स्थिति जतिन रिसार्ट में शनिवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा दायित्ववान और पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

उत्तरी विधानसभा ही क्यों 
टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा। इसकी शुरुआत आगरा के उत्तर विधानसभा क्षेत्र से की जा रही है। इस विधान सभा क्षेत्र के मतदाता तीन दशक से ज्यादा समय से भाजपा के साथ हैं। प्रदेश में लहर किसी की भी चली हो, लेकिन यहां से विधायक हमेशा भाजपा के ही चुने गए। लोकसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव में भी इस विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी को बड़ी लीड मिलती रही है।