देश

Published: Mar 30, 2024 08:31 AM IST

NewsClick Caseआज 'न्यूजक्लिक केस' में दिल्ली पुलिस दाखिल कर सकती है 10 हजार पन्नों की चार्जशीट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ (News Click) के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज मामले में कई हजार पन्नों के चार्जशीट आज यानी शनिवार 30 मार्च को दाखिल कर सकती है। इस बाबत पुलिस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘चार्जशीट तैयार हो गई है और इसे आज यानी शनिवार को दाखिल किया जा सकता है।” सूत्रों की मानें तो लगभग 10 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार की गई है।

जानकारी दें कि ‘न्यूजक्लिक’ पर चीन समर्थक प्रचार सामग्री को प्रसारित करने के लिए भारी मात्रा में धन प्राप्त करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पिछले साल इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153ए और 120बी के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 16, 17, 18 और 22 के तहत मामला दर्ज किया था।

इसके पहले पुलिस ने बीते 3 अक्टूबर, 2023 को ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और इसके मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने बीते साल दिसंबर में मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए तीन महीने का और समय देने का अनुरोध किया था। उस समय अदालत ने समय देने के बाद आरोपपत्र दाखिल करने के लिए पुलिस को बीते फरवरी में फिर से 20 और दिन का वक्त दिया था।

जानें पूरा मामला?

गौरतलब है कि, ED ने बीते 3 साल पहले जांच में पाया कि मीडिया पोर्टल न्यूजक्लिक को विदेशों से लगभग 38 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली थी। तब जांच में पता चला कि, अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को ओर से न्यूजक्लिक को लगातार फंडिंग दी गई। जानकारी दें कि, नेविल पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के साथ संबंध के भी संगीन आरोप लगते रहे हैं। ED जांच में पता चला कि, तीन साल में NewsClick को 38 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली थी। जिसे तीस्ता सीतलवाड़ समेत कई लोगों में बांटा भी गया था।