देश

Published: Jul 30, 2023 08:14 AM IST

Mann Ki Baatआज PM मोदी के 'मन की बात' का 103वां एपिसोड, जानें कहां देखें और सुने यह ख़ास कार्यक्रम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. आज यानी रविवार 30 जुलाई को PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक बार फिर अपने ‘मन की बात’ प्रोग्राम (Mann Ki Baat) के जरिए देश वासियों से बात करेंगे। जानकारी दें कि। PM मोदी के ‘मन की बात’ का यह 103वां एपिसोड होगा। इस कार्यक्रम को आज सुबह 11 बजे टेलिकॉस्ट होगा।

बताते चलें कि, IIM की एक स्टडी के मुताबिक, 23 करोड़ लोग मन की बात के रेगुलर लिसनर्स हैं। वहीं कम से कम 100 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम को एक बार जरूर सुना है।

इसके पहले PM मोदी के मन की बात का 102वां एपिसोड बीते 18 जून को आया था। अपने इस एपिसोड में उन्होंने योग दिवस, इमरजेंसी, स्पोर्ट्स, 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के अभियान और प्रकृति संरक्षण को लेकर बात की थी। वैसे यह शो महीने के आखिरी रविवार को टेलीकास्ट होता है, लेकिन PM मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर थे। ऐसे में प्रोग्राम एक हफ्ते पहले ही प्रसारित किया गया था।

ऐसे देखें-सुने ‘मन की बात’

आप पाठकों को इस बात की भी जानकारी दें कि, आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होता है। वहीं आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। 

वहीं आप चाहे तो PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। इसके साथ ही आप Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके जरुरी अपडेट भी मिल जाएंगे।