देश

Published: Jul 09, 2022 01:49 PM IST

Politicsआज जगनमोहन रेड्डी फिर चुने जाएंगे वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

अमरावती. वाई एस जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) को आज एक बार फिर वाईएसआर कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जा सकता है। इस बार उन्हें आजीवन यह पद सौंपे जाने की संभावना है। युवजन श्रमिक रायतु (वाईएसआर) कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन जगन को आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के लिए पार्टी के संविधान में संशोधन के बाद दोपहर को चुनाव हो सकता है।

जगन ने कांग्रेस छोड़ने के बाद मार्च 2011 में वाईएसआर कांग्रेस की स्थापना की थी। तब से वह पार्टी के अध्यक्ष हैं, जबकि उनकी मां विजयम्मा इसकी मानद अध्यक्ष थीं। विजयम्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जगन को पिछली बार वर्ष 2017 में पार्टी के अधिवेशन में वाईएसआर कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। अपने संविधान में संशोधन करने के बाद वाईएसआर कांग्रेस को जगन को आजीवन अध्यक्ष बनाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी होगी।