देश

Published: Sep 23, 2023 09:18 AM IST

Chandrayaan-3 Missionआज फिर होगी चंद्रयान-3 को जगाने की कोशिश, ISRO ने कहा- अब तक नहीं कोई सिग्नल, कम्युनिकेट करने के प्रयास जारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media/Twitter

नई दिल्ली. चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayan 3 Mission) पर मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, ISRO आज यानी 23 सितंबर को चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम (Rover Prghyan-Lander Vikram0 को फिर से जगाने के प्रयास करेगा। वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बीते 22 सितंबर को कहा था कि अभी तक चंद्रयान से अब तक कोई सिग्नल नहीं हैं। लेकिन संपर्क स्थापित करने की तमाम कोशिशें जारी रहेंगी।

गौरतलब है कि,14 दिनों की रात के बाद आब चांद के साउथ पोल पर एक बार फिर सूरज की रोशनी पहुंचने लगी है। इसके साथ ही ISRO को स्लीप मोड पर डाले गए विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के जागने की उम्मीद है। वहीं ISRO ने बीते 4 सितंबर को लैंडर को स्लीप मोड में डाला था। इससे पहले बीते 2 सितंबर को रोवर को स्लीप मोड में डाल दिया गया था। हालांकि ISRO ने लैंडर-रोवर के रिसीवर ऑन रखे हैं।

प्रज्ञान के बैटरी है फुल चार्ज   
जानकारी दें कि, ISRO ने लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को स्लीप मोड में डालने से पहले बैटरी को फुल चार्ज रखा था। वहीं रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया था कि, सूर्योदय होने पर सूर्य का प्रकाश सीधे सौर पैनलों पर पड़े। ऐसे में पुरजोर उम्मीद है कि, ये फिर से काम करना शुरू करेगा।

जानें चंद्रयान-3 मिशन के बारे में गौरतलब है कि, चंद्रयान-3 को बीते 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था। वहीं आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3 रॉकेट के जरिए इसे तब स्पेस में भेजा गया था। वहीं बीते 23 अगस्त को इसने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। ऐसे में भारत ऐसा करने वाला विश्व का पहला देश है।