देश

Published: Sep 05, 2021 12:16 PM IST

Tokyo Paralympicsटोक्यो पैरालंपिक: खिलाड़ियों के प्रदर्शन से PM मोदी खुश, लौटने पर खुद करेंगे मेजबानी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नयी दिल्ली.एक बड़ी खबर के अनुसार आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anuraag Thakur)ने कहा है कि, PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दुसरे ओलंपियन की तरह ही अब टोक्यो से लौटने वाले हमारे सभी पैरालिंपियन की मेजबानी करेंगे। इसके साथ ही आज कर्नाटक में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि, टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई। 2016 के पैरालंपिक में हमने 19 खिलाड़ियों का दस्ता भेजा था और इस बार हमने ज्यादा खिलाड़ियों का दस्ता भेजा। इसकी वजह से खिलाडियों ने जो पदक जीते हैं वह भी 5 गुना बढ़े हैं।

अब इन्ही  टोक्यो पैरालंपिक से लौटने वाले हमारे सभी पैरालिंपियन का उत्साहवर्धन करने के देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेजबानी करेंगे। गौरतलब है कि बीते 17 अगस्त को भी PM नरेन्द्र मोदी ने पैरा-एथलीट टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उनका उत्साह वर्धन किया था।

गौरतलब है कि इस बार इन खेलों में इस बार भारत की ओर से 9 अलग अलग स्पोर्ट्स इवेंट्स में 119 पैरा-एथलीट देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए टोक्यो गए थे। विदित हो कि टोक्यो में 24 अगस्त से पांच सितंबर तक इन पैरालंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। भारत की ओर से इस बार इन पैरालंपिक खेलों में अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा लिया है।

यह भी बता दें कि 8 अगस्त को समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के एथलीटों ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारत ने इन खेलों में एक गोल्ड समेत 7 मेडल अपने नाम किए थे। वहीं इस बार के पैरालंपिक खेलों में भारत के पदकों की संख्या अब तक 19 हो चुकी है। इसी क्रम में आज टोक्यो पैरालंपिक में कृष्णा ने 5वां गोल्ड मेडल दिलाया। बीते शनिवार को बैडमिंटन में ही प्रमोद भगत ने चौथा गोल्ड दिलाया था।