देश

Published: Feb 06, 2022 11:37 AM IST

RIP Lata Mangeshkarआधा झुका रहेगा तिरंगा, लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: हाल ही में आयी खबर के अनुसार, हमारे देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया। महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। बता दें कि हाल ही में आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 

आपको बता दें कि वह कई दिनों से वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। लता मंगेशकर के निधन से हमारे देश समेत पूरी दुनिया में दुःख की लहर चाय हुई है। जी हां जिनके आवाज की पूरी दुनिया कायल है, वो सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज निधन होने से पूरा देश ग़मगीन हुआ है। 

हजारों गाने गाकर सबके दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने वाली इस महान गायिका ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत सभी राजनेताओं ने दीदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि महान गायिका लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर को जनता दर्शन के लिए रखा जायेगा।