देश

Published: Sep 29, 2022 10:46 PM IST

Mohan Bhagwatमांस खाने में अनुशासन का पालन करने का प्रयास करें: मोहन भागवत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ANI Photo

नागपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने देश को लेकर अपने विचार लोगों के सामने रखे। उन्होंने महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि यह कहा जाता है कि अगर आप गलत खाना खाते हैं, तो आप गलत रास्ते पर चलेंगे। इसलिए तामसिक भोजन न करें।

भागवत ने कहा, “यह कहा जाता है कि अगर आप गलत खाना खाते हैं, तो आप गलत रास्ते पर चलेंगे। इसलिए तामसिक भोजन न करें। पश्चिम में लोग मांस और मछली खाते हैं। यहां के मांसाहारी लोग ‘सावन’ और सप्ताह के कुछ दिनों में मांसाहारी भोजन नहीं करते हैं। मांस खाने में अनुशासन का पालन करने का प्रयास करें, ताकि मन एकाग्र रहे।”

आरएसएस प्रमुख ने कहा, “भारत के हर व्यक्ति में जो भारत की आत्मा काम करती है वो हमको बनना है। भारत का एक मन, भारत की एक बुद्धि और भारत की एक आत्मा है, भारत का आत्म स्वरूप सत्य है। भारत बना ही सत्य के साक्षात्कार से है।”