देश

Published: Jan 24, 2023 10:02 AM IST

Uttar Pradesh Dayउत्तर प्रदेश दिवस: PM मोदी, CM योगी सहित इन नेताओं ने दी राज्य के लोगों को शुभकामनाएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE- PHOTO

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस (Uttar Pradesh Day) के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को इस राज्य को उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान मिली।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर वहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने हेतु संकल्पित हों।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।