देश

Published: Aug 30, 2022 11:18 AM IST

Gas Leakउत्तराखंड: रुद्रपुर में जहरीली गैस का रिसाव, SDM समेत 28 की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में फुल हुए ICU

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Twitter/Social Media

नई दिल्ली. उत्तराखंड (Uttrakhand) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में आज यानी मंगलवार सुबह जहरीली गैस का रिसाव (Gas Leak) हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए है। 

SDM समेत कई हुए बेहोश 

वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही SDM, SDRF, दमकल विभाग की टीमें और पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इन पर भी जहरीली गैस का असर हुआ। SDM समेत कई कर्मचारी भी वहां बेहोश हुए। करीब 28 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर में एक कबाड़ी की दुकान पर रखे सिलेंडर में से इस इस गैस का रिसाव हुआ था।

दरअसल गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम भी इस भयंकर गैस की चपेट में आ गई। इस दौरान किच्छा क्षेत्र के उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव व SDRF के करीब आठ जवानों की भी इससे तबीयत खराब हो गई। 

सांस लेने में दिक्कत

इस गैस के रिसाव होने से वहां आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके साथ ही उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में जैसे हड़कंप मच गया। इससे लोगों में वहां दहशत का एक माहौल बन गया।

ICU वार्ड हुए फुल

घटना में बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ जिला अस्पताल का ICU वार्ड भी फुल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप और दर का वातावरण बन गया है।