देश

Published: Jul 08, 2022 09:16 AM IST

Ramnagar Video उत्तराखंड: रामनगर में बड़ा हादसा, नदी के तेज बहाव में बही कार, सवार 10 लोगों में से 9 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. उत्तराखंड (Uttrakhand) से आ आरही एक दिल दहलानेवाली खबर के अनूसार आज यानी शुक्रवार सुबह यहां के रामनगर (Ramnagar) में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल पंजाब के पटियाला निवासी पर्यटकों की कार रामनगर के ढेला नदी के तेज बहाव में बहने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई है। खबर के अनुसार इनोवा कार में सवार दस पर्यटक ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में अपने प्रवास कर लौट रहे थे।

तभी  रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। इस कार में सवार 10 लोगों में 9 की मौत हो गई है। वहीं 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार फिलहाल रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। जानकारी के अनुसार पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं। मौके पर स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है।

घटना पर जानकारी  के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5:45 के आसपास पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार अचानक बह गई। खबर लिखे जाने तक इस कार मे सवार 4 पर्यटकों के शव पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक युवती नाजिया उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल में भेजा गया है।

Koo App

भारी जल प्रवाह के बीच रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से कार सवारों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। अन्य कार सवारों के बचाव के लिए तेजी से राहत कार्य चलाने हेतु स्थानीय प्रशासन को निर्देशित कर दिया है।

 

Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 8 July 2022

वहीं पुलिस ने बताया कि कार में अभी पांच लोगों के शव और हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास चल रहा है। कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को भी मौके पर बुलाया गया है। साथ ही मृतकों में 3 युवक व 6 महिलाएं शामिल हैं।