देश

Published: Feb 14, 2022 10:52 AM IST

Google DoodleGoogle ने Doodle के जरिए खास अंदाज़ में किया Valentine's Day विश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, आज पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे (Valentines Day 2022) मनाया जा रहा है। हर कोई आज के दिन अपने प्यार का इजहार (Love) करके अपने पार्टनर के लिए कुछ खास कर रहा है। इसी बीच गूगल ने खास डूडल (Doodle) के जरिए सभी को वैलेंटाइन डे विश किया है। गूगल (Google) ने एक गेम के जरिए लोगों को खास तरीके से वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) विश किया है। 

गूगल (Google) ने आज दो हेमस्टर की गेम को डूडल के रूप में पेश किया है। इस गेम में ये दो हेमस्टर स्पेस में अपने प्यार का इजहार करते हुए नज़र आ रहे हैं। लेकिन, ये दो प्यार करने वाले गूगल के लोगो के कारण अलग हो गए हैं। जिन्हें मिलाना का जिम्मा गूगल ने गेम खेलने वाले के ऊपर छोड़ा है। जैसे-जैसे प्लेयर लेवल्स को पार करेगा, वैसे-वैसे हेमस्टर करीब आते जाएंगे।

गेम खेलने के लिए यहां क्लिक करें 


आखिर में ये दो प्यार करने वाले मिल जाएंगे तब  आपको अपनी स्क्रीन पर दिल और Happy Valentine’s Day का मैसेज नजर आएगा। गूगल ने सिर्फ 30 सेकेंड के इस गेम के जरिए लोगों को प्यार का मतलब सीखने की कोशिश की है।

बता दें कि, वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल Lupercalia से हुई है। दुनिया भर में यह दिन काफी जोर शोर के साथ मनाया जाता है। इस दिन के पहले लोग वैलेंटाइन वीक के तौर पर कई अलग अलग दिन मनाते है।

रोज़ डे से शुरू होकर चॉकलेट डे, प्रपोज डे, टेडी डे, हग डे, प्रॉमिस डे, किस डे और फिर आखिर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस वीक में कोई गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करता है, तो कोई अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट का प्लान बनाता है। यह पूरा वीक प्यार करने वाले अपने पार्टनर को खुश करने की कोशिश करते है।