देश

Published: Sep 29, 2020 10:17 PM IST

कोरोना कहर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित, तबियत ठीक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. देश में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना मरीजों संख्या 61 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच देश के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसकी जानकारी उप राष्ट्रपति (Vice President) के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गयी है।

ट्वीट में लिखा है कि, “भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह एक नियमित COVID-19 परीक्षण कराया जिसमें वो कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। नायडू को घर में पृथक-वास में रहने की सलाह दी गयी है। ट्वीट में कहा गया है कि उनकी पत्नी उषा नायडू की जांच रिपेार्ट नकारात्मक रही है।