देश

Published: Mar 13, 2021 01:38 PM IST

WB Election 2021पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, बीजेपी पर साधा निशाना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते राज्य का सियासी पारा गरमाया हुआ है। बीजेपी और टीएमसी के नेताओं की तरफ से एक दुसरे पर जवाबी हमले जारी है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज कोलकाता में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का दामन थाम लिया है। सिन्हा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे थे।

बता दें कि टीएमसी में शामिल होते ही यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज लगभग सभी संस्थाएं कमजोर हो गई हैं। जिसके चलते हमारे देश में सबसे बड़ा खतरा खड़ा हो गया है। सिन्हा ने कहा कि आज कि सरकार कुचलने और जीतने में यकीन करती है।

यशवंत सिन्हा ने थामा टीएमसी का दामन, देखें तस्वीरें-

यशवंत सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है। तोड़-मरोड़ कर चुनाव (8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के​ ​ख्याल से लिया गया है।