देश

Published: Jan 20, 2022 09:29 AM IST

Weather Updatesराजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कहर, जानें अपने शहर का हाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कोहरे की चादर (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) सहित पूरे उत्तर भारत (North India) में कोहरे और ठंड (Cold Wave) का कहर जारी है। यूपी (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar), हरियाणा (Haryana), पंजाब (Punjab) सहित अन्य उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर जारी है। जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। साथ ही लोगों की कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

वहीं माना जा रहा है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली सहित छह राज्यों में तीन दिनों का बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का मौसम भी पहले की तरह रहेगा। आईएमडी के अनुसार यहां का तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। चंडीगढ़ में भी तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि देहरादून का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी कई दिनों से ठंड का प्रकोप जारी है। राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 24 रह सकता है। जम्मू में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने का अनुमान है। लखनऊ का भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।