देश

Published: Dec 03, 2022 09:53 AM IST

Medinipur Blastपश्चिम बंगालः TMC नेता के घर में हुआ धमाका, 3 की दर्दनाक मौत, अभिषेक बनर्जी की होनी है सभा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/कोलकाता. बीती रात बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में एक TMC नेता राजकुमार मन्ना के घर पर बड़ा धमाका हुआ है। इस भ्यानाकर हादसे में 3 लोगों की मौत भी हुई है। जानकारी हो कि, TMC के शीर्ष नेताओं में शुमार अभिषेक बनर्जी की आज पूर्व मेदिनीपुर में एक जनसभा भी है। ऐसे में अब पुलिस के लिए यह मामला और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मेदिनीपुर सीमा के भूपति नगर थाने के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में कल रात विस्फोट हुआ है। इसमें तीन लोगों कि मौत हुई है। वहीं आज TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोंटाई में एक जनसभा करने वाले हैं।

गौरतलब है कि बीते 6 नवंबर को, पश्चिम बंगाल के डेगंगा में ऐसे ही एक TMC नेता के घर में बम धमाका हुआ था। जानकारी के मुताबिक सुबह कुछ मजदूर स्थानीय टीएमसी नेता के निर्माणाधीन घर काम कर रहे थे। घर में कुछ बम सीढ़ियों के नीचे रखे थे। वहीं जब मजदूरों ने उन घातक बमों को देखा तो वह समझ नहीं पाए कि ये क्या है। लेकिन जैसे ही मजदूरों ने बमों के छुआ तो तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ। इसमें दोनों मजूदर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने निर्माण स्थल से तीन जिंदा बम बरामद किए थे।

जानकारी दें कि, पश्चिम बंगाल में अगले साल पंचायत चुनाव होने को हैं। वहीं अब इन चुनावों से पहले ऐसी घटनाएं आम चर्चा का विषय बन चुकी हैं। ऐसे ही अक्टूबर-नवंबर के दरम्यान उत्तर 24 परगना में एक और टीएमसी नेता सुकुर अली को पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा था।