देश
Published: Jun 02, 2023 03:54 PM ISTWFI RowWFI विवाद: कुरुक्षेत्र में खाप की बैठक में जमकर हंगामा, गर्म हुआ माहौल, देखें Video
नई दिल्ली. आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र की खाप महापंचायत में भारी हंगामा हो गया। वहीं बाद में राकेश टिकैत को भीड़ को काबू करने के लिए उठना पड़ा। दरअसल आज माइक पर खाप प्रतिनिधियों के द्वारा दिए जा रहे भाषणों से मौजूद लोग नाराज हो गए और फैसला ना सुनाने को लेकर हंगामा कर दिया। बड़ी मशक्कत के बाद यहां माहौल थोड़ा शांत हुआ। गौरतलब है कि, पहलवानों के पक्ष में ये खाप महापंचायत हो रही है।
वहीं आज इस मामले पर राकेश टिकैत ने कह कि, अब इस दबाव की वजह से सरकार बात करने को तैयार हो रही है। कुरुक्षेत्र के फैसले पर UPवालों की नजर है। यहां का फैसला सरकार को बता दिया जाएगा।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि, महापंचायत के फैसले पर विवाद नहीं होना चाहिए। पहलवानों के मुद्दे पर ठोस फैसला लेना होगा। मोदी सरकार को भी खाप महापंचायत का फैसला बताना होगा। बता दें कि, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवान आंदोलनरत हैं।