देश

Published: Oct 31, 2022 11:33 AM IST

Mallikarjun Khargeब्रिज का उद्घाटन हुआ और मरम्मत के बाद ही गिर गया इसके पीछे क्या कारण है? इसकी जांच हो: मल्लिकार्जुन खड़गे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: गुजरात के मोरबी (Morbi) में हुई घटना को लेकर पूरे देश में शोक का माहौल है। इससे पूरा देश आहत है। ऐसे में  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने इस घटना के पीछे के कारण पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि ब्रिज को ठीक करने के बाद इसका उद्घाटन हुआ और मरम्मत के बाद ही ब्रिज गिर गया इसके पीछे क्या कारण है? इसकी जांच  हो। साथ ही इतने लोगों के एक साथ एक समय में ब्रिज (bridge) पर उपस्थिति का कारण क्या था? इसका भी पता लगाया जाए। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मृतकों के परिवार को जल्द सरकार की ओर से राहत मिलना चाहिए,घायलों को राहत दी जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के कई नेता घटनास्थल पर पहुंचे और अशोक गहलोत भी घटनास्थल पर पहुंचे रहे हैं,हम अभी इस पर किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही जो भी लोग इस ब्रिज को बनाने में शामिल थे इसकी जांच की जानी चाहिए।

वहीँ  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि  यह बहुत दुखद घटना है। किस कारण से ये पुल नीचे गिरा, इस पर सरकार को निष्पक्ष जांच के आदेश देने चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जाए। बता दें कि इस घटना में अबतक 141 लोगों की मौत हो चुकी है।