देश

Published: Sep 05, 2023 08:01 PM IST

India vs Bharatराहुल गांधी ने 'इंडिया जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं की? 'भारत' शब्द पर मचे बवाल पर हिमंत सरमा का कांग्रेस पर वार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र (Parliament Special Session) में भारतीय संविधान से इंडिया शब्द हटाने जाने के कयासों को लेकर राजनीतिक गलियारों में शोर मचा हुआ है। विपक्ष सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर है। वहीं, तमाम बयानों के बीच 5 अगस्त (मंगलवार) को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

विपक्ष द्वारा ‘भारत के राष्ट्रपति’ संदर्भ की आलोचना करने पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “हमारा देश भारत था, है और रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं… हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? भारतीय नाम होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ क्यों की? ‘इंडिया जोड़ो यात्रा’ क्यों नहीं की? हमारे संविधान में देश का मूल नाम ‘भारत’ ही है।”

हिंदू और भारत दोनों के खिलाफ है कांग्रेस 

असम के मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष तो यही साजिश कर रहा की हिंदू धर्म को ही मिटा दो और अब वह यह भी विषय बना दिया है कि भारत को ही मिटा दो। वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत दोनों के खिलाफ है।