देश

Published: Sep 15, 2021 11:42 AM IST

Shockingपडोसी से अफेयर के चलते पति पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, फिर पत्थर से कुचल-कुचल कर किया उसका काम तमाम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Pic

बेंगलुरु. एक सनसनीखेज खबर के अनुसार कर्नाटक (Karnataka) के तुमकुर से एक महिला ने दिन दहाड़े अपने पति को आग के हवाले कर दिया और इतना ही नहीं बाद में नृशंसता से पत्थर से कुचल-कुचल कर उसकी हत्या कर दी।  इस वारदात के बाद से अब इलाके में भयंकर दहशत का माहौल है। 

पति के सिर को पत्थर से कुचला 

दरअसल द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो, मृतक का नाम नारायण था।  उसकी पत्नी अन्नपूर्णा ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर पहले तो आग लगा दी।  इसके बाद उसकी पत्नी इतने पर ही नहीं रुकी और एक बड़ा पत्थर नारायण के सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पति को धकेला नाले में 

गौरतलब है कि आग लगने के बाद वह पीड़ित मदद के लिए भी वहां से भागा लेकिन वो अपनी पत्नी के चंगुल से फिर भी बच नहीं पाया।  इसके बाद पत्नी ने उसे वहीं एक नाले में धकेल दिया और बाद में उसके सिर पर एक बड़ा पत्थर भी दे मारा। 

पड़ोसी से था अफेयर 

बताया जा रहा है कि उक्त महिला का उसके पड़ोसी से ही अफेयर था।  बीते कई साल से पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा भी चल रहा था।  वहीं 8 साल पहले महिला की उसके पति से शादी हुई थी।  उनकी तीन बेटियां भी हैं। 

बता दें कि उक्त आरोपी महिला ने अपने पति का निर्ममता से मर्डर करने के बाद खुद को पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया है और अपना गुनाह भी कबूल लिया है।  इस महिला ने घटना पर कहा कि वो अपने पति के अत्यचार को अब और बिल्कुल भी नहीं सह सकती थी।  इसीलिए उसने अपने पति को मार दिया।  वहीं खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी महिला के पड़ोसी को भी अब गिरफ्तार कर लिया है।