फ़ैशन - ब्यूटी

Published: Dec 15, 2021 06:26 PM IST

Disadvantage Of Kajalआंखों में रोज़ाना काजल लगाते हों तो हो जाएं सतर्क, जानें इसके नुकसान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

-सीमा कुमारी

अक्सर माताएं अपने बच्चों की आंखों में सुंदरता बढ़ाने के लिए ‘काजल’ (Kajal) लगाती हैं। इसके अलावा, बहुत सी महिलाएं मेकअप के नाम पर सिर्फ काजल ही लगाती हैं।

बेशक, काजल लगाने से आंखे बहुत ही सुंदर और बड़ी-बड़ी नजर आती हैं। कई महिलाएं रोजाना काजल लगाती हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि, रोजाना काजल लगाना आपके लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। डॉक्टरों के मना करने के बावजूद भी लोग इसको गंभीरता से नहीं लेते।

छोटे बच्चों की स्किन बहुत नाजुक होती है। आंखों के आसपास रसायन-युक्त काजल लगने से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही, आंखों के अंदर भी परेशानियां आने लगती हैं। इससे कई गंभीर बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता है। आइए जानें रोजाना काजल लगाने के दुष्परिणाम के बारे में –

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, काजल में लेड और पैराबेंस जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आंखों में कंजक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है। इसे आंख आना भी कहा जाता है। हर रोज काजल लगाने से आंखों में एलर्जी, कॉर्नियल अल्सर और डाई आईज की परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं आंखों के अंदर सूजन हो सकती है।

अगर आप किसी कारण काजल लगाना भी चाहते हैं, तो उसे इस तरह से लगाएं कि वह आंखों के अंदर न गिरे। बाजारों में कई तरह के काजल आ रहे हैं, जिनको लगाने से आंखों में जलन और पानी आने की शिकायत हो रही है। काजल का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

सावधानियां

इस तरह घर पर बनाएं केमिकल फ्री काजल

काजल बनाने के लिए सबसे पहले दीया जलाकर रखें। फिर इसके बाद दोनों कटोरी को साइड पर रखें और फिर प्लेट पर थोड़ा सा घी लगाकर कटोरी टिका कर रख दें। इसके बाद 20 से 30 मिनट प्लेट पर कालिख निकल आएगी। आप इसे निकालकर एक बॉक्स में रख सकती हैं। इसमें एक बूंद नारियल का तेल डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह से आपका घर का काजल तैयार हो जाएगा।