फ़ैशन - ब्यूटी

Published: Jul 23, 2021 05:06 PM IST

Traditional Lookएथनिक लुक में करना चाहती है फ्लॉन्ट, तो अपनाएं 'निया शर्मा' के यह लुक्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

टीवी की हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ शो में एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की बहन के तौर पर निया शर्मा का किरदार काफी ज्यादा पसंद किया गया था, इसके बाद ‘जमाई राजा’ में वह लीड रोल में नजर आई थीं और इस शो में भी उनका किरदार काफी इंप्रेसिव रहा था। निया शर्मा हमेशा अपने फैशन सेन्स के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। टीवी अदाकारा निया शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। वही निया शर्मा के शोज और प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनका फैशन और स्टाइल भी सुर्खियों में बना रहता है। उनके खूबसूरत लुक्स अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। उनके फोटोस अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

बता दे कि एक्ट्रेस निया शर्मा के एथनिक और ग्लैमरस दोनों ही लुक शानदार होते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में किसी पार्टी या फंक्शन में जाने का प्लान कर रही हैं, तो आप निया शर्मा के इन अमेजिंग लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं निया शर्मा के ऐसे 5 बेहतरीन एथनिक लुक्स, जिन्हें फॉलो कर आप भी बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

शिफॉन साड़ी

बता दे अगर आप किसी मेहंदी की रस्म में कंफर्टेबल रहने के साथ-साथ बेहद ज्यादा स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं तो टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के इस लुक से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जैसे की निया शर्मा ने यहां वन साइड नूडल स्ट्रेप वाले व्हाइट ब्लाउज के साथ वाइब्रेंट कलर प्रिंट वाली साड़ी पहनी है, जिसका बेस व्हाइट है। उनका यह लुक उनको कम्पलीट कर। इस साड़ी में निया शर्मा काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। अपना लुक सिंपल रखते हुए निया ने होठों पर मैट लिप्सटिक लगाई है और आंखों को बोल्ड लुक दिया है। इसके साथ उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया है और कानों में लटकन वाले इयरिंग्स पहने हैं। 

व्हाइट साड़ी के साथ येलो ब्लाउज

वही अगर आप किसी फंक्शन ने एथनिक ड्रेस के साथ अपने लुक्स को सिंपल रखना चाहती हैं तो निया शर्मा का यह कातिलाना अंदाज आपको जरूर पसंद आएगा। यहां निया शर्मा ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर हल्की एंब्रॉएड्री और मिरर वर्क भी नजर आ रहा है। इस साड़ी के साथ निया ने येलो कलर का विदाउट स्लीव ब्लाउज भी पहना है जिसमे वह खर ढा रही हैं। इस लुक के साथ निया ने गोल्डन कलर के बड़े इयरिंग्स और हाथों में मैच करता हुआ कड़ा पहना है। इसके लुक के साथ निया के खुले बाल काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। 

एंब्रॉएड्री वाली व्हाइट साड़ी

वैसे बता दे कि एंब्रॉएड्री वाली साड़ी देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं। अगर आप किसी फंक्शन में एंब्रॉएड्री वाली साड़ी पहनना चाहती हैं तो निया शर्मा के इस लुक को ज़रूर कॉपी कर सकती हैं। इस लुक में निया ने यहां व्हाइट कलर की ओवरऑल एंब्रॉएड्री वाली साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्वीट हार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज भी पहना हुआ है, जिस पर ओवरऑल एंब्रॉएड्री नजर आ रही है। इस साड़ी के साथ निया ने व्हाइट और गोल्डन कलर के मैचिंग वाले बड़े डैंगलर्स पहने हैं, जो उनके इस लुक को परफेक्टली कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। निया का यह लुक किसी पर भी जच सकता हैं। मेकअप की बात करें तो निया ने इस ड्रेस से मैच करता हुआ सिल्वर आईशैडो लगाया है, होठों पर मैट लिपस्टिक लगाई है और अपने बालों का जूड़ा बनाया है, जो उन्हें एलिगेंट लुक दे रहा है।

ब्लैक साड़ी में दिलकश अंदाज

अगर आप किसी मेहंदी फंक्शन में सबसे यूनिक और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं तो टीवी अदाकारा निया शर्मा के इस ओवरऑल ब्लैक लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां निया ने ब्लैक कलर की शियर साड़ी पहनी है और साथ में नूडल स्ट्रैप वाला ब्लाउज पहना है। इस ड्रेस के साथ सिल्वर कलर की इयरिंग्स और खुले बाल आकर्षक लग रहे हैं। निया शर्मा का यह लुक आपको भी ग्लैमरस बना देगा। 

लहंगे में दिखेंगी खूबसूरत

अगर आप फंक्शन में लहंगा पहनना चाहती हैं तो निया के इस स्टाइलिश लुक को जजूर अपनाए । यहां निया ने कल्कि फैशन का लहंगा पहना हुआ है, जिस पर ब्लू, येलो और पिंक कलर्स की एंब्रॉएड्री बहुत ही यूनिक और रिफ्रेशिंग लग रही है। इस लहंगे के साथ निया ने नूडल स्ट्रैप वाली चोली पहनी है, साथ में येलो और व्हाइट कलर का नेट वाला दुपट्टा लिया है। इस लुक के साथ निया के लहराते हुए बाल काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। वेल निया शर्मा का यह लुक आपको भी किसी फंक्शन के लिए परफेक्ट बना देगा। 

वैसे आप निया शर्मा का कौनसा लुक अपनाना पसंद करेंगे ? कमेंट बॉक्स में बताएं।