फ़ैशन - ब्यूटी

Published: Feb 29, 2024 01:59 PM IST

Mahashivratri Outfitsक्या आप भी रख रही है शिवरात्रि का व्रत, तो इस दिन पहनें ये खास आउटफिट्स, धार्मिक लगेगा लुक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
महाशिवरात्रि पर पहनें ये खास आउटफिट्स (फोटो-सोशल मीडिया)

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, 8 मार्च को महिला दिवस ( Women’s Day 2024) के साथ ही शिवभक्तों का प्रिय त्योहार महाशिवरात्रि 2024 (Mahashivratri 2024) भी मनाया जाने वाला है। इस दिन शिवभक्त मनोकामना और भगवान शिवजी का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते है।

इस दिन को खास बनाने के लिए हर कोई अलग-अलग प्रयत्न करते है। अगर आप भी इस दिन व्रत करने वाली है और मंदिर जाने के लिए क्या पहनें इसके लिए कन्फ्यूज हो तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दिन के लिए खास आउटफिट्स के आइडियाज हम लेकर आए है। 

इन आउटफिट्स को करें ट्राई 

आप महाशिवरात्रि के दिन इन खास प्रकार के आउटफिट्स को स्टाइल कर सकती है। जैसे..

1- रेड कलर साड़ी फबेगी

अगर आप नवविवाहित है या फिर इस बार साड़ी पहनने का सोच रही है तो आपको रंग को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है इस दिन आप लाल रंग की साड़ी पहनें। इस लाल रंग की साड़ी को पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इसके लिए आप साड़ी में बनारसी साड़ी, कॉटन या टिश्यू सिल्क साड़ी के ऑप्शन को चुन सकती है। अगर आप इस दिन हैवी प्रिंट या फिर प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी पहनती है तो खुबसूरत लगेगी। इस लाल रंग की साड़ी को आप ऑनलाइन मार्केट या फिर बाजार से 1000 से 3000 रूपए की रेंज में कर सकती है। 

                                                                                         रेड कलर की साड़ी

2- बांधनी प्रिंट सूट

अगर आप पूजा के बाद ऑफिस या फिर कॉलेज जाने वाली है तो आप साड़ी की जगह सलवार सूट की स्टाइल ट्राई कर सकती है। इसके लिए आप बांधनी प्रिंट सूट को वियर कर सकती हैं। यह सूट मटेरियल लाल रंग के अलावा पिंक, येलो या ग्रीन कलर में आपको मिल जाएंगे। इसके अलावा शेडेड यानि दो कलर वाला सूट भी पहन सकते है। इसके लिए रेडिमेड या फिर कपड़ा खरीदकर बना सकती है। 

                                                                                         बांधनी सूट (डिजाइन फोटो)

3-  थ्रेड वर्क सूट

इस महाशिवरात्रि के खास दिन सिंपल सूट की जगह आप अगर  थ्रेड वर्क सूट को स्टाइल करती है तो भी शानदार कपड़ों में से एक होता है। इस ड्रेस में थ्रेड वर्क की जगह  मिरर या स्टोन वर्क सूट को खरीद सकती हैं। इसके अलावा इसमें आपको पटियाला सूट के भी काफी सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। इस ड्रेस को खरीदने के लिए आपको ज्यादा नहीं लेकिन मार्केट से 250 से 500 रुपये में खरीद पर खर्च करने होते है।