खाना खजाना

Published: Mar 03, 2022 01:48 PM IST

Informativeक्या आप जानते है समोसे, जलेबी, गोलगप्पे को अंग्रेजी में क्या कहते है? नहीं तो जानिए यहां

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारत कई विशेषताओं से भरा हुआ है, इसमें हमारा खान-पान भी है, भारत में व्यंजनों का स्वाद ऐसा की हमारे अलावा दुनिया भर के देश के लोग भी इस खाने दे दीवाने है, स्वाद और सेहतमंद खाना भला किसे पसंद नहीं होगा, शायद ही कोई होगा जो इन चटकारे से भरे खाने का आनंद नहीं लेता होगा। समोसे, जलेबी, कचौड़ी वगैरह हमारी लाइफ का मानों एक अहम हिस्सा हो गया है, जुबा पर इसका स्वाद कुछ इस कदर बैठ गया है कि इसे खाये बगैर नहीं रहा जा सकता। ये सभी पसंदीदा व्यंजन आप खाते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें अंग्रेजी में क्या कहा जाता है? नहीं ना? तो चलिए आज हम आपको बताते है, इन चटपटे व्यंजनों को अंग्रेजी में क्या कहते है…. 

पानीपुरी (गोलगप्पे)

सबसे पहले बात करते है गोलगप्पा यानी पानीपुरी की, इसका नाम लेते ही आ गया ना मुंह में पानी, हम सब जानते है पानी पुरी या फिर कहें गोलगप्पे इसे देशभर में पसंद किया जाता है। इसके कई अलग-अलग नाम है, कोई इसे गुपचुप कहते है, तो कई जगह इसे फुचका भी कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इसे अंग्रेजी में क्या कहते है? जी इसका अंग्रेजी नाम बड़ा ही आसान है। बता दें कि इसे इंग्लिश में Water Balls कहा जाता है। Water मतलब पानी और Balls मतलब पुरी। जिसे हम बड़े शौक से खाते है। 

समोसा (Samosa) 

भारत में यदि हम घर के बाहर है और हमें भूख लगी तो सबसे पहले समोसा याद आता है।  जानकारी के लिए बता दें कि यह खासकर उत्तर भारतीयों का पसंदीदा स्नैक्स है। बता दें कि अंग्रेजी में भी जब इसे लिखना, बोलना होता है तो आम तौर पर लोग Samosa ही लिखते-बोलते हैं। लेकिन प्रॉपर इंग्लिश नाम की बात करें तो इसे ​इंग्लिश में Rissole कहते हैं। जिसे हम बड़े चाव से खाते है। 

रायता

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में दही से बने व्यंजनों  की मांग बढ़ जाती है, इन दिनों शादी में रायता आपको देखने को मिलेगा ही। खाने के साथ रायते का बड़ा ही महत्व होता है। कई सारे लोग ऐसे होते है जिन्हे बूंदी रायता पसंद होता है। लेकिन आपको यह पता नहीं होगा की रायता को इंग्लिश में क्या कहते है। बता दें कि रायते को इंग्लिश में Mix Curd कहा जाता है। 

जलेबी (Jalebi)

भई ख़ुशी का माहौल हो या फिर कोई जश्न हो  हम जलेबी के बिना मानों अधूरा सा लगता है। चाचणी में डूबी हुई जलेबी देख कर मुहं में पानी छूट जाता है। इसे अंग्रेजी में Rouded Sweet या Funnel Cake कहा जाता है। हालांकि कुछ लोग इसके लिए Sweetmeat या Syrup Filled Ring भी कहते हैं। जलेबी का नाम सुनते ही छूट गया न आपके भी मुंह में पानी।  

कचौड़ी (Kachori)

कचौड़ी यह भी हमारे पसंदीदा स्नैक्स में शामिल होता है। आपको बता दें कि कचौड़ी को ​इंग्लिश में Pie कहा जाता है। हालांकि आप किसी दुकानदार से इसका अंग्रेजी नाम कहते हुए मांगेंगे तो वो शायद  न समझ पाए लेकिन इसे अंग्रेजी में Pie कहते है।