खाना खजाना

Published: Nov 13, 2022 06:19 PM IST

Garlic Soup Recipe सर्दी-जुकाम में पीएं घर का बना 'देसी गार्लिक सूप', मिलेगा बड़ा आराम, जानिए आसान रेसिपी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
PIC: Twitter

-सीमा कुमारी

बदलते मौसम में खांसी-जुकाम या गले में दर्द की समस्या बहुत आम बात है। ऐसे में देसी सूप आपके लिए बहुत ही कारगर है। ऐसे में आप गार्लिक सूप बनाकर पी सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है, और जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। आइए जानें कैसे बनाएं-

सामग्री

बनाने की विधि

इस सूप को बनाने के लिए आपको चाहिए 7-8 लहसुन की कलियां। इसे छीलकर धो लें। एक पतीले में तीन गिलास पानी लें अब इसमें पिसा हुआ लहसुन की कलियां, एक अदरक का टुकड़ा, काली मिर्च, दालचीनी डाल दें। अब इसे पकने दें। आप इन चीजों को पीसकर पानी में डाल सकते हैं। इसके बाद इन्हें धीमी आंच में पकने दें। अब इसमें नमक मिलाएं।

इसे अच्छी तरह पकने दें। जब यह अच्छी तरह पकने लगे और सारी चीजों की महक आपको मिलने लग जाए, तो इसे गैस से उतार दें। इसे छान लें या फिर बिना छानें भी पी सकते हैं। हरा धनिया और काली मिर्च पाउडर डालकर इसे सर्व करें। आप चाहें, तो इसमें घी में जीरा और हींग से तड़का भी लगा सकते हैं।

इससे सूप का स्वाद बढ़ जाएगा। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है। बच्चों को भी यह सूप पिला सकते हैं लेकिन बच्चों को कम मात्रा में ही यह सूप देना चाहिए।