खाना खजाना

Published: Jul 30, 2021 08:30 AM IST

खाना खजानाचावल नहीं इस सावन खाएं 'सूजी की खीर'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी 

सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान श्रद्धालु शिव पूजा करने के साथ व्रत भी रखते हैं। व्रत में लोग खीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन, इस बार सावन महीने में आप चावल की जगह ‘सूजी की खीर’ ट्राई कर सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर भी है। आइए जानें इसकी रेसिपी…

सामग्री:

बनाने की विधि:

‘सूजी की खीर’ बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में घी गर्म करके धीमी आंच पर सूजी भून लें। अब सूजी में काजू मिलाएं‌। इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें चीनी मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं।

खीर को गाढ़ी करने के लिए उबलने दें। अब इसमें इलायची पाउडर, सूखे मेवे व चिरौंजी मिलाएं।

खीर को लगातार चलाते हुए गाढ़ी होने तक पकाएं। खीर को सर्विंग डिश में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें। आप इसे फ्रिज में रख कर‌ ठंडा करके भी खा सकते हैं, साथ ही मेहमानों को भी खिला सकते हैं। वे भी बोल उठेंगे- वाह, खीर हो तो ऐसी !