खाना खजाना

Published: Dec 19, 2020 05:16 PM IST

खाना खजानाजानें स्वादिष्ट पनीर बेसन चीला बनाने की रेसिपी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बेसन का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। इससे बहुत सारी डिशेस बनाई जाती है। इसका इस्तेमाल सर्दियों में ज़्यादा किया जाता है, क्यूंकि इस मौसम लोगों को चटपटी चीज़ें खाने का मन करता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पनीर बेसन चीला की रेसिपी। यह बेहद ही स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना आसान है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री

विधि-
पनीर बेसन चीला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को एक साथ एक बर्तन में मिक्स करें। फिर इसमें पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा बैटर बना लें। अब तवा गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें, जब यह थोड़ा गर्म हो जाए तब मीडियम आंच पर चीले का बैटर डालें और उसे अच्छी तरह फैलाएं। फिर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों साइड से पकाएं। ऐसे ही सारे चीलें बना लें। लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट पनीर बेसन चीला।आप इसे चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।