खाना खजाना

Published: Nov 14, 2020 12:26 PM IST

खाना खजानागोवर्धन पूजा में भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाएं पंजीरी, जानें इसे बनाने की विधि

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

इस साल गोवर्धन पूजा 15 तारीख को मनाई जाएगी। इस पर्व में भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में आप इस पर्व में पंजीरी बना सकते हैं। यह आमतौर पर त्यौहारों में ही बनाया जाता है। यह एक पारंपरिक रेसिपी है। साथ ही यह भगवान श्री कृष्ण का मनपसंद भोग भी माना जाता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री 

विधि-
पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले गोंद को घी में अच्छी तरह फ्राई करें। पूरी तरह फ्राई होने के बाद ये फूल जाएंगे। फिर एक गहरे चम्मच से इसे निकाल लें और ब्लेंडर में अच्छी तरह पीस लें। उसके बाद इसी पैन में मखाने को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें, इन्हें निकालने के बाद बादाम और मगज को भी फ्राई करें। अब बचे हुए घी में आटे और अजवाइन को हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब इसे आंच से उतार लें और इसमें बादाम, मगज, सौंठ और गोंद डालकर ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी मिला लें। लीजिए तैयार है पंजीरी। पूजा के दौरान इसे भोग के तौर पर भगवान को समर्पित करें।