हेल्थ

Published: Jun 22, 2022 06:16 PM IST

Post Delivery Foodडिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों के बेहतर हेल्थ के लिए जरूर खाएं ये चीज़ें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी

एक औरत के लिए मां बनना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। ऐसे में गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद दोनों ही समय एक मां के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इन दोनों ही समय में महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देनी की जरूरत होती है। क्योंकि, इसका असर होने वाले शिशु पर पड़ता है। इसलिए गर्भावस्था के बाद भी महिलाओं को सही पोषक तत्व जरूर लेना चाहिए। आइए जानें डिलीवरी के बाद महिलाओं को किस तरह का भोजन करना चाहिए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, डिलीवरी होने के बाद महिलाओं को रक्तस्राव भी ज्यादा होता है। ऐसे में शरीर पूरी तरीके से कमजोर हो जाता है और शरीर में खून की कमी होने लगती है। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं को खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। खजूर सिंपल शुगर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है।

डिलीवरी के बाद नवजात शिशु के लिए पोषण का स्रोत का मां का दूध ही होता है। मां जो भी खाएगी उसका सारा पोषण दूध के जरिए शिशु को मिलता है। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होता है।

अगर आप मांसाहारी हैं, तो अपने खाने में महिला को चिकन सूप और अंडे जरूर शामिल करना चाहिए। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है और शरीर की हड्डियों को भी मजबूत करता है। अंडा और चिकन सूप शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा की कमी को भी पूरा करता है।

जानकारों के मुताबिक, हल्दी वाला दूध रात में सोते समय जरूर लेना चाहिए। इसमें कैल्शियम और कैलरी होती है। कभी-कभी कमजोरी की वजह से मां को डिलीवरी के बाद दूध नहीं आता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण प्रोटीन पोषक तत्व की कमी होती है। ऐसे में हल्दी वाला दूध इस कमी को पूरा करता है।