हेल्थ

Published: Dec 20, 2022 04:49 PM IST

Bathua Saag Benefits बथुआ के साग से कई बीमारियां रहेंगी दूर, पीरियड्स की समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी

साग खाने वालों के लिए सर्दियों का मौसम का बड़ा बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौसम में कई तरह के साग मिलते हैं। जैसे- पालक, बथुआ, मैथी और सरसों आदि।

सर्दियों में हर घर में बथुए का सेवन किया जाता है। स्वाद में अच्छा लगने वाला बथुआ कई तरह से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है। यह काफी पौष्टिक होता है। इससे बने साग में विटामिन -A, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पौटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बथुए को हमेशा एक लिमिट में खाना चाहिए क्योंकि इसमें ऑक्जेलिक एसिड का लेवल बहुत ज्यादा होता है। इसे ज्यादा खाने से डायरिया भी हो सकता है। बालों का ओरिजनल कलर बनाए रखने में बथुआ आंवले से कम गुणकारी नहीं है। इसमें विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा आंवले से ज्यादा होती है। इसमें आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन-A और D प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानें सर्दियों में बथुए के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में –

एक्सपर्ट्स के अनुसार, भूख में कमी आना, खाना देर से पचना, खट्टी डकार आना जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी बथुआ खाना फायदेमंद है।

यदि आपको स्किन से जुड़ी हुई प्राब्लम है तो बथुए को उबालकर इसका रस पीने और सब्जी बनाकर खाने से चर्म रोग जैसे सफेद दाग, फोड़े-फुंसी, खुजली में आराम मिलता है। बथुए के पत्तों को पीसकर इसका रस निकालें, 2 कप रस में आधा कप तिल का तेल मिलाएं और इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसे पीने से स्किन से जुड़ी समस्या दूर होगी।

बथुए की पत्तियों को कच्चा चबाने से सांस की बदबू, पायरिया और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं में फायदा मिलता है।

कई लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, जिसके लिए वो कई प्रकार के चूर्ण और दवाइयां लेते हैं। लेकिन, कई बार ये भी उनके काम नहीं आ पाते। ऐसे में बथुआ कब्ज से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही लकवा और गैस की समस्या में तो ये काफी फायदेमंद माना ही जाता है।

बथुआ का सेवन करने से बालों की नेचुरलिटी बरकरार रहता है। यह बालों के लिए आंवले जितना ही गुणकारी रहता है। इसमें विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा आंवले से ज्यादा होती है। आयरन, फास्फोरस और विटामिन-A के कारण यह बालों के लिए काफी फायदेमंद रहता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स में बथुआ का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स से परेशान है तो बथुए के साग का सेवन अवश्य करें।