हेल्थ

Published: Nov 17, 2023 04:52 PM IST

Bathua Saag Benefits ठंड के मौसम में खाएं यह साग, बढ़िया हेल्थ के लिए मानों है वरदान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की साग-सब्जियां मिलती हैं, जो बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। आपको इस मौसम में अपनी डाइट में पौष्टिक गुणों से भरपूर कई तरह के साग को जरूर शामिल करना चाहिए। इन्ही में से एक है ‘बथुआ का साग’।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि बथुआ का साग सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। किडनी की समस्या वाले लोगों को बथुआ का साग जरूर खाना चाहिए। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाती है।  आइए जानें बथुआ का साग किस तरह फायदेमंद हो सकता है।

बथुआ का साग डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इसे खाने से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है। अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं, तो बथुआ का साग जरूर खाएं।

अगर आप किडनी स्टोन से पीड़ित हैं, तो बथुआ के साग का सेवन करें। सर्दियों में ये आसानी से मिल जाता है। इसके लिए आप बथुआ का साग उबाल लें, फिर इसका रस छान लें। अब इसमें चीनी या गुड़ मिलाकर पिएं। ऐसा लगातार करने से कुछ ही दिन में आपके किडनी का स्टोन पिघलकर यूरिन के रास्ते निकल जाएगा।

बथुआ साग में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, यह अन्य विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में बथुआ साग जरूर शामिल करें। इससे आपके बालों की जड़ों को मजबूती मिलेगी।

जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या है, उनके लिए बथुआ काफी मददगार साबित हो सकता है। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो अपनी डाइट में बथुआ का साग जरूर शामिल करें। इससे पेट साफ होने में मदद मिलेगी।

सर्दियों के सीजन में इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिसके चलते आप जल्दी बीमार पड़ जाते है।  इम्यून को मजबूत करने के लिए आप बथुआ को सर्दियों में डाइट का हिस्सा बना लें। सबसे पहले इसमें मौजूद विटामिन-C जो आपकी बॉडी के लिए बहुत जरूरी है, वो पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। अगर आप चाहते हैं कि दिनभर एक्टिव काम करें, तो हफ्ते में 2 से 3 बार बथुआ का साग जरूर खाएं। आप दाल में बथुआ का साग मिलाकर मिलाकर खाएं।