हेल्थ

Published: Dec 12, 2023 04:55 PM IST

Radish Benefitsसर्दी के मौसम में अगर खाएंगे मूली, तो इन बीमारियों पर लग जाएगा लगाम, इम्यूनिटी बढ़ाने में भी है मददगार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियां आते ही हमारी लाइफस्टाइल में कई बदलाव होने लगते हैं। इस मौसम में सबसे जरूरी होता है अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना, ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके। वैसे तो, इस मौसम में खाने-पीने की कई सारी चीजें मिलती हैं, लेकिन ऐसा क्या खाएं जिससे शरीर को सेहतमंद रखा जा सके, यह एक बड़ा सवाल है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानना हैं कि सर्दियों में मूली का सेवन फायदेमंद होता है। कई लोग इसकी सब्जी खाना पसंद करते हैं तो कइयों को मूली का सलाद पसंद आता है। आइए जानें सर्दियों में मूली के सेवन के क्या फायदे होते हैं और यह किन बीमारियों से हमें बचा सकता है।

सर्दियां आते ही लोग अक्सर कब्ज का शिकार हो जाते हैं, ऐसे में मूली आपको इन समस्या से राहत दिला सकती है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन में सुधार होता है। साथ ही यह बाइल प्रोडक्शन को भी नियंत्रित करता है, आपके लिवर और गॉल ब्लैडर की सुरक्षा करता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मूली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने का काम करती है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, जिससे हमें सर्दियों में होने वाले कफ और सर्दी-जुकाम से बचने में मदद मिलती है। आप रोजाना इसका सेवन करें तो बीमारियों से बचे रहेंगे।

सर्दियां आते ही अक्सर सर्द हवाएं हमारे चेहरे की नमी चुरा लेती हैं। इसकी वजह से, हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे में अगर आप रोजाना मूली खाते हैं, तो इससे आपकी स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही यह रूखापन, मुंहासे, दाने और चकत्तों को भी दूर रखता है। इतना ही नहीं इसे बालों में लगाने से डैंड्रफ से राहत मिलती है और बालों के झड़ने को रोकने और जड़ों को भी मजबूत करने में मदद मिलती है।

मूली मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से रक्त शर्करा के स्तर पर कोई असर नहीं पड़ता है। मूली खून की मात्रा में शर्करा के अवशोषण को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसलिए डायबिटीज मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। यह उनके लिए लाभदायक हो सकता है।