हेल्थ

Published: Apr 24, 2024 11:25 AM IST

Animal Yoga Poseबेहतर सेहत के लिए रोजाना करें जानवरों की तरह के ये पोज, बॉडी बनेगी प्लेक्सिबल और एक्टिव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: योग, सेहत का जहां पर एक हिस्सा है वहीं पर इसे नियमित करने से कई बीमारियों के जोखिम कम होते है। जानवरों के बारे में तो आप जानते है लेकिन इनके आधार पर योगा पोज के स्टाइल आप करते है तो आपके लिए फायदेमंद होता है। इसे लेकर ही जानवरों के इन योगा पोजेज को करने से आपका शरीर लचीला बनता है तो वहीं पर आप एक्टिव बनते है। आइए जानते है इन पोजेज के बारे में...
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: योग, सेहत का जहां पर एक हिस्सा है वहीं पर इसे नियमित करने से कई बीमारियों के जोखिम कम होते है। जानवरों के बारे में तो आप जानते है लेकिन इनके आधार पर योगा पोज के स्टाइल आप करते है तो आपके लिए फायदेमंद होता है। इसे लेकर ही जानवरों के इन योगा पोजेज को करने से आपका शरीर लचीला बनता है तो वहीं पर आप एक्टिव बनते है। आइए जानते है इन पोजेज के बारे में…
1- छिपकली (Lizard Pose)- योग की बात करें तो, छिपकली की तरह का पोज आप योगा में कर सकते है इसे करने से आपका शरीर लचीला बनता है तो वहीं पर आपकी छाती भी मजबूत होती है। इसे करने के लिए आपको दोनों हाथों के बीच में सिर रखकर आपको कूल्हों को उपर की ओर करना है। अब अपने दाएं घुटने को दाएं हाथ के पास लाकर एकदम सीधा रखें। यह वजन घटाने में मदद करता है।
2-कबूतर ( Pigeon Pose)- कबूतर की तरह योग के पोज होते है जिसे आप नियमित तौर पर कर सकते है। इसे करने के लिए आप पाचन तंत्र से समस्याओं को कम कर सकते है। इसे करने से आपके कूल्हे और जोड़ो का दर्द कम होता है, इस पोज को करने के लिए पैरों और जांघों की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं साथ ही साथ शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है।
3- ऊंट ( Camel Pose)- योग में आपने कैमल पोज के बारे में सुना होगा इसे करने से कंधे, कमर और गर्दन का लचीलापन कम होता है, इसे करने के लिए आप सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं और शरीर के उपरी हिस्से को उपर की ओर उठाएं। इस दौरान आपको अपने हाथों को पैरों के पंजे पर रखना है। यह काफी फायदेमंद पोज है।
4- कोबरा (Cobra Pose)- योगा की कई मुद्राओं में सांप की तरह यानि भुजंगासन भी आप कर सकते है ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे करने से आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है तो वहीं पर पेट का निचला हिस्सा मजबूत होता है। इस आसन को करने से कमर का दर्द और जकड़न भी कम होती है साथ ही यह वजन घटाने के लिए सबसे आसान योग है।
5- डॉल्फिन (Dolphin Pose)- अगर आप योग की मुद्रा में डॉल्फिन का पोज करते है तो फायदेमंद होता है इसे आप डॉल्फिन की तरह ही कर सकते है। इसे करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है तो वहीं पर पेट और पैर की मांसपेशियां भी एक्टिव होती है इसे ब्लड सर्कुलेशन के लिए डॉल्फिन योगा पोज कर सकते है।