हेल्थ

Published: May 19, 2022 03:24 PM IST

Aam Pannaगर्मी के मौसम में 'आम पन्ना' कैसे है हेल्थ के लिए वरदान, ज़रूर जानिए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी

‘आम पन्ना’ (Aam Panna) उत्तर भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय पेय हैं। कच्चे आम के बनने वाला ये पेय ना केवल तन को शीतलता प्रदान करता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता हैं। जिसे लगभग हर कोई गर्मियों में पीना पसंद करता है। इसे पीने से शरीर का तापमान भी मैनेज्ड रहता है। अगर आप भी आम पन्ना के शौक़ीन हैं, तो आइए जानें इसके फायदों के बारे में-