हेल्थ

Published: Nov 03, 2022 06:11 PM IST

Sleeping More Disadvantagesज़्यादा सोने की आदत दावत दे सकती है इन बीमारियों को, संभालना बेहतर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

-सीमा कुमारी

बदलती लाइफस्टाइल की वजह से आज लोगों की नींद पर भी फर्क पड़ा है। लोगों को भरपूर नींद मिलना भी एक बड़ा टॉस्क बनता जा रहा है और इसकी वजह से उन्हें हर तरह की हेल्थ से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी हो रही हैं।  

एक्सपर्ट्स के अनुसार, 8 घंटे के ज्यादा सोने से आप शरीर में कई तरह की बीमारियों को बढ़ा सकते हैं। यहां भरपूर नींद अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, वहीं ज्यादा सोना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। तो आइए जानें अधिक सोने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति ज्यादा देर तक सोता है तो उसका शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ज्यादा देर तक सोने से शरीर में कोई एक्टिविटी भी नहीं होती। जिससे कि आप डायबिटीज के शिकार भी हो सकते हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, ज्यादा सोना सिरदर्द का कारण भी बन सकता है। देर तक सोने से फिजिकल एक्सरसाइज नहीं हो पाती और आप कुछ खा भी नहीं पाते जिसके कारण आपको सिर में दर्द भी हो सकता है।

ज्यादा सोने से आप डिप्रेशन का शिकार भी हो सकता है। इसके अलावा शरीर में आलस्य और सुस्ती भी होने लगती है। जिसके कारण व्यक्ति का किसी भी कार्य में मन भी नहीं लग पाता और आप अकेला महसूस करते हैं। इसलिए ज्यादा सोने की आदत से सावधानी बरतें।

जानकारों के अनुसार, ज्यादा सोने से आपको पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको कंधे और गर्दन में भी दर्द बढ़ सकता है। यदि आप गर्दन, कंधे और पीठ की दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो दिन में 7-8 घंटे की नींद जरुर लें। सोने के कारण शरीर में फिजिकल एक्टिविटी नहीं हो पाती, जिसके कारण पीठ में दर्द बढ़ सकती है।