हेल्थ

Published: Aug 30, 2021 05:41 PM IST

Janmashtami 2021भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाई जाने वाली धनिया पंजीरी के हैं बेमिसाल फायदे, जानें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी 

आज जन्माष्टमी का पर्व है। यह त्योहार हर साल भादाै महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू मान्यता अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए ये त्योहार बहुत ही खास होता है। 

लोग इस दिन व्रत रखते हैं और रात के 12 बजे कृष्ण जी की पूजा करने के बाद व्रत खोलते हैं। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण पसंदीदा धनिए की पंजीरी का भोग भी लगाते है। आपको बता दें कि इसका धार्मिक महत्व होने के साथ ही यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। आइए जानें धनिया पंजीरी के फायदों के बारे में-