हेल्थ

Published: Feb 16, 2024 10:03 AM IST

Brain Fogक्या रोज के कामों में परेशान करती हैं ब्रेन फॉग की समस्या, इन तरीकों से कर लें मैनेज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ब्रेन फ्रॉग से निपटने के टिप्स (सोशल मीडिया)

नवभारत डिजिटल टीम: भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर महत्वपूर्ण कामों की इतनी बड़ी लिस्ट होती है जिसे पूरा कर पाना मुश्किल होता है। अगर आप इस दौरान इन कामों में से किसी काम को भूल जाते हैं तो इसे ब्रेन फॉग (Brain Fog) की समस्या कहते है। क्या होती है ये समस्या और इसे कैसे मैनेज करना आसान है।

जानिए क्या ब्रेन फॉग की समस्या

अगर यहां पर ब्रेन फॉग की बात की जाए तो, यह किसी प्रकार की मानसिक बीमारी नहीं है बल्कि ऐसी समस्या है जो रोजमर्रा में बार-बार देखने के लिए मिलती है। इस समस्या में , फोकस करने में तकलीफ होना, मेंटल क्लैरिटी न होना,सोचने की क्षमता कम होना, चीजें भूलना, जैसी समस्याएं देखने के लिए मिलती है। 

किन कारणों से होता है ब्रेन फॉग

यहां पर ब्रेन फॉग के कारणों की बात की जाए तो, वजहें आम सी है। यह दिक्कत आपको तनाव, हार्मोनल बदलाव, डिप्रेशन और कैंसर जैसी बीमारी, नींद की कमी जैसे कारण हो सकते है।

कैसे इस समस्या से पाएं निजात

ब्रेन फॉग की समस्या से निजात पाने के लिए आपको कई सारी बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

1- ब्रेन फॉग की समस्या को दूर करने से पहले तनाव को कम करना जरूरी है। इसके लिए आप मेडिटेशन और योग जैसी एक्टिविटीज का सहारा ले सकते है। इसे करने से आपकी मेंटल क्लैरिटी एक्टिव होगी।

2- इस समस्या से निपटने के लिए आपको फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आप रोज थोड़ी देर वॉक या किसी प्रकार की एक्सरसाइज करते है तो आपके ब्रेन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

3- ब्रेन फ्रॉग की समस्या से निपटने के लिए आपको नींद का डोज पूरा करना जरूरी है। इसलिए रोज 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।

4- दिमाग को एक्टिव रखने के लिए पजल्स, क्रॉस वर्ड्स जैसे गेम्स खेलें। इनकी मदद से आपकी दिमागी कसरत होती है।