हेल्थ

Published: Apr 23, 2022 08:59 PM IST

Sugarcane Juiceगर्मी के मौसम में ऐसे इस्तेमाल करें गन्ने का जूस, रहेंगे तरोताज़ा और दिखेंगे जवां

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

सीमा कुमारी

गर्मियों में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि, इसके सेवन से शरीर को कई सारी पोषक तत्व मिलते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, गन्ने का जूस स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी है। जी हां, चाहे गन्ने का जूस पिया जाए या चेहरे पर लगाया जाए, त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानें गन्ने के जूस के उपयोग से त्वचा को क्या-क्या लाभ हो सकते है।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो गन्ने के रस के इस्तेमाल से दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप कॉटन के बॉल्स को गन्ने के रस में डुबोएं और उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद अपनी त्वचा को पानी से धो लें। ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

अगर आप एक्ने की समस्या से परेशान हैं तो बता दें कि गन्ने के रस से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप नियमित रूप से एक गिलास गन्ने के रस का सेवन करें। इससे अलग यदि आप चाहें तो गन्ने का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर सीधे तौर पर कर सकते हैं। ऐसा करने से एक्ने की समस्या से राहत मिल सकती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नियमित रूप से गन्ने के जूस का सेवन किया जाए तो ऐसा करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोका जा सकता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों में झुर्रियां, लटकी त्वचा आदि शामिल है। ऐसे में आप इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में गन्ने के जूस को जोड़ें।