हेल्थ

Published: Jul 30, 2021 08:15 AM IST

हेल्थहाथ-पैर का बार-बार सुन्न होना क्यों है खतरनाक ? जानें देसी उपचार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी

अक्सर लोगों से सुनने मिलता है कि उनके हाथ-पैर बार-बार सुन्न हो जाते हैं। दरअसल, ऐसा होने का मुख्य कारण एक ही पॉजिशन में बैठे रहने से भी हाथ-पैर बार-बार सुन्न हो जाते हैं। काफी देर तक बैठे रहने या एक साइड से ही सोने अथवा लेटने पर उस अंग की कोई नस के दबने से भी हो जाता है।नस दबने पर उस अंग तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचती और दिमाग उस अंग को सही से संकेत नहीं भेज पाता या संकेत भेजना बंद कर देता है।

कई मामलों में हाथ-पैर का सुन्न हो जाना कोई बड़ी समस्या नहीं है। ऐसी स्थिति में उस अंग को हिला-डुलाकर या थोड़ी सी मालिश कर सुन्नपन खत्म कर सकते हैं। लेकिन, यह बार-बार हो तो गंभीर बीमारी का शुरूआती संकेत भी हो सकता है। हालांकि यह बीमारी गंभीर नहीं है। अगर सही वक्त पर इलाज मिलता है और मरीज तय समय पर दवाओं का सेवन करता है, तो उसे इससे छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में जानना जरूरी है कि ऐसा होता क्यों है ?

घरेलू नुस्खे:

एक चम्मच सरसों तेल में कुछ बूंद तुलसी का रस मिलाएं और इस मिश्रण से सुन्न पड़े अंग की मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द मिल सकता है। इसके अलावा  एक चम्मच सोंठ और 5 लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे लेप की तरह सुन्न स्थान पर लगाएं।

इन नुस्खे की मदद से आप अपनी बीमारी से निजात पा सकते हैं। अगर आराम ना मिले तो किसी डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।