लाइफ़स्टाइल

Published: May 29, 2023 11:47 AM IST

Health Newsइस दिन मनाया जाता है हर साल World Digestive Health Day, इस विशेष दिन की कई सीख में से एक है बड़ी अनमोल बात, जानिए रात को खाने के बाद क्या करें हम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
World Digestive Health Day 2023

सीमा कुमारी 
मुंबई: विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day) हर साल 29 मई को समूचे विश्व में मनाया जाता है। यह दिवस 1958 को विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन  (World Gastroenterology Organization) के स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। हर साल यह दिन एक विशेष पाचन सम्बंधित रोग या विकार के बारे में सार्वजनिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित कर बारह महीने के लंबे अभियान की शुरुआत का प्रतीक है।

जानकारों के अनुसार, शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पाचन का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। खराब पाचन कई सारी बीमारियों का कारण बन सकता है। पाचन तंत्र शरीर में सबसे जरूरी फंक्शन्स में से एक है और वह 70% इम्यूनिटी का निर्माण करता है। तो इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को डाइजेस्टिव सिस्टम के महत्व को बताना और इसे सुधारने के लिए क्या करना चाहिए। 

पाचन को सही रखने में एक्सरसाइज का भी बहुत बड़ा रोल होता है। तो खाने के बाद अगर आप बस 10 मिनट टहलने की आदत डाल लें, तो आप गैस, पेट फूलना, एसिडिटी जैसी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं। साथ ही इस 10 मिनट की वॉक से और भी कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें इस बारे में-